सादगी के साथ लोगों से मिले डीएम, दिव्यांग दंपति, विधवा महिला को सरकारी योजनाओं से अवगत कराया












सादगी के साथ लोगों से मिले डीएम, दिव्यांग दंपति, विधवा महिला को सरकारी योजनाओं से अवगत कराया

हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय लगातार जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का जायजा ले रहे हैं। जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय शनिवार को पिलखुवा क्षेत्र पहुंचे जहां उन्होंने शमशाद रोड व अन्य इलाकों का निरीक्षण किया और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को विभाग की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय शमशाद रोड पर पहुंचे जहां उन्होंने सड़क में इलाके का निरीक्षण किया जहां उन्होंने खराब पड़ी फैंसी लाइट, नाली, खड़ंजे आदि का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खाली प्लॉट में कूड़ा पड़ा देखा तो नाराज जाहिर करते हुए नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र से शीघ्र इस तरह खुले में कूड़ा फेंकने के मामले में संज्ञान लिया जाए।

उन्होंने पैदल भ्रमण कर लोगों से बातचीत भी की। बेहद ही सादगी के साथ उन्होंने लोगों से मुलाकात की। उन्होंने दिव्यांग दंपति से मुलाकात कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में अवगत कराया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का लाभ पति पत्नी तक पहुंचाया जाए। आगे बढ़ते हुए वह विधवा महिला साबरी से मिले जिसके पति का 12 वर्ष पूर्व देहांत हो गया था। ऐसे में विधवा महिला को पेंशन के बारे में अवगत कराया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कागजात पूर्ण कर महिला को सरकार की योजना से लाभान्वित किया जाए। क्षेत्र का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने नाले, खड़ंजे आदि का जायजा लिया और खराब पड़ी फैंसी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने की दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए।

होलसेल के दामों पर खरीदें बैटरी व सोलर पैनल: 6396202244











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!