डीएम मेधा रुपम की वृद्धजनों को ब्रज यात्रा कराने की अनूठी पहल










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गांव दौमी के वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजन अब यह महसूस कर रहे हैं कि जनपद हापुड़ में उनकी बेटी जिले के शीर्ष पद पर कार्यरत है और वह उनके लिए हर सुविधा मुहैय्या करा रही है।

जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रुपम गत दिनों वृद्धाश्रम पहुंची और एक-एक वृद्धजन से भेंट कर उनकी परेशानी को समझा और भीषण गर्मी से बचाव हेतु कूलर, पंखे तथा मच्छदानी तथा स्वच्छ भोजन व मेडिकल परीक्षण आदि व्यवस्था कराई।

जब जिलाधिकारी वृद्धों से वार्ता कर रही थी तो अनेक वृद्धजनों ने ब्रजधाम में भगवान श्री कृष्ण की लीला स्थलियों व ब्रज धरोहर सहित मथुरा-वृंदावन के दर्शन करने इच्छा व्यक्त की। एक बेटी के रुप मे जिलाधिकारी ने अपने दायित्व को समझा और जनपद के समाज कल्याण विभाग को वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को मथुरा- वृंदावन के दर्शन करा कर लाने के दायित्व सौंपा। जिला समाज कल्याण विभाग ने वृद्धजनों की ब्रज यात्रा को तैयारी शुरु कर दी और सम्भवतयाः यह यात्रा अगस्त में होगी। वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्ध अपनी स्वीकृति दे रहे है औऱ वे यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

सभी दवाइयों पर 20% की छूट : 7817982711







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!