हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली विकासखंड की ग्राम पंचायत वैठ के प्रधान को जिलाधिकारी मेधा रूपम ने एक नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है. दरअसल ग्राम प्रधान पर आरोप लगा था कि ग्राम पंचायत निधि से 20 लाख के कार्य में अनियमितता की गई और करीब 16,000 की सरकारी धनराशि का गबन किया. शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हापुड़ के प्राचार्य एवं सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जांच अधिकारी नामित किया जिनकी जांच रिपोर्ट में गबन और अनियमितता पाई गई जिसके बाद डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509
























