
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने मंगलवार को नगर पालिका हापुड़ में SIR कार्यक्रम के अंतर्गत नोटिस जारी किए जाने के उपरांत सुनवाई की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।आपत्तियों के निस्तारण, नोटिस निर्गत करने की प्रक्रिया, सुनवाई व्यवस्था व समयबद्ध कार्य निष्पादन के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।डीएम ने वोटरों से भी समस्याएं जानी और उनका निदान कराया।























