हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अनुज सिंह ने गुरुवार को कलैक्ट्रेट पर स्थापित नामांकन कक्षों का निरीक्षण आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जनपद हापुड़ की तीन विधानसभाओं धौलाना, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के दौरान गुरुवार को गढ़मुक्तेश्वर के लिए दो नामांकन पत्र विभिन्न प्रत्याशियों के द्वारा प्राप्त किए गए हैं।गुरुवार को धौलाना विधानसभा से तीन प्रत्याशियों बृजेश कोरी स्वतंत्रता जनता पार्टी, बासित अली बहुजन समाज पार्टी व प्रमोद कुमार निर्दलीय पार्टी से नामांकन कराया गया है। इसी क्रम में विधानसभा हापुड़ से 5 नामांकन पत्र 3 प्रत्याशियों के द्वारा भरे गए जिसमें भाजपा से विजयपाल आढती के द्वारा तीन नामांकन फॉर्म, मोनू बहुजन समाज पार्टी से एक नामांकन तथा चंद्रपाल सिंह स्वतंत्र राज्य पार्टी से एक नामांकन भरा गया। इसी क्रम में विधानसभा गढ़मुक्तेश्वर में भी दो प्रत्याशियों आभा चौधरी कांग्रेस पार्टी व हरेंद्र चौधरी तेवतिया भाजपा पार्टी से अपना नामांकन पत्र भरा गया है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिलाधिकारी अनुज सिंह ने जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभाओं के नामांकन कक्षों का निरीक्षण भी किया।



























