हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी मेधा रूपम व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी धर्म गुरुओं के साथ बैठक की. बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने आगामी जुम्मे की नवाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी धर्म गुरुओं से अपील की. उन्होंने कहा कि कोई भी माहौल खराब करने वाली पोस्ट प्राप्त होती है तो सूचित करें पुलिस कार्यवाही करेगी. अभी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की गई थी. जुम्मे की नमाज पर पुलिस भ्रमणशील रहेगी. मदरसे के सभी बच्चों को भी अमन शांति के लिए प्रेरित किया जाए. बैठक में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने धर्म गुरुओं से कहा कि सभी एक परिवार हैं. हमारे परिवार में अमन चैन कायम रहे. किसी भी प्रकार की कोई समस्या आप लोगों को है तो निडर होकर बताएं.
सभी अधिशासी अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी इत्यादि से भी अपनी समस्या बता सकते हैं. परिवार की गरिमा बनाए रखें. जिलाधिकारी ने बताया कि सिविल डिफेंस फिर से लागू किया है. शासन की जितनी भी लाभार्थी योजनाएं हैं उनको भी सिविल डिफेंस के प्रतिनिधियों द्वारा आप लोगो को अवगत कराया जाएगा. किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. जिलाधिकारी ने कहा की मुख्य विकास अधिकारी भी ग्राम प्रधानों को सचेत कर दें कि ग्रामों में यदि कोई ऐसी सूचना प्राप्त होती है तो व जिला प्रशासन को सूचित करेंगे. सभी अधिकारी समन्वय बनाकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु भ्रमणशील रहेंगे.
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा, अपर जिला अधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन एवं सभी उप जिला अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी व अधिशासी अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























