
दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी के उर्वरक सब्सिडी घोटाले की जांच डीएम ने जीएसटी विभाग को सौंपी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी द्वारा उर्वरक सब्सिडी के मामले में सामने आई लापरवाही के बाद से अधिकारी का रुख एकदम सख्त है। अब जीएसटी इंटेलिजेंस के अधिकारी भी उर्वरक की बिक्री पर नजर रखेंगे। शासन स्तर पर भी बैठक में इस पर संज्ञान लिया गया है।
हापुड़ में दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी से उर्वरक सब्सिडी घोटाले की जांच भी जिलाधिकारी ने जीएसटी अधिकारी को सौंप दी। इसके साथ ही एक महीने में एक ही किसान को 39 बैग से अधिक यूरिया देने वाले दुकानदार की पहचान करके लगातार जांच की जाएगी। उर्वरक की बिक्री के लिए एसओपी लागू होगी। बताते चले कि उर्वरक की खरीद फरोक की प्रक्रिया भी जीएसटी के अंतर्गत आती है। इस संबंध में शासन की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक हुई थी जिसमें हापुड़ के कृषि समेत अन्य विभागों के अधिकारी भी जुड़े थे। एक ही किसान को 1 महीने के अंदर 39 से ज्यादा कट्टे और उर्वरक देने वाले दुकानदार को भी चिन्हित किया जा रहा है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601

































