👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की डीएम मेधा रूपम सोमवार को एक बार फिर फुल फार्म में दिखाई दी और अचानक निकल पड़ी औचक निरीक्षण के लिए।जिलाधिकारी सोमवार को गांव सबलीकरण पहुंची जहां जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान ग्राम सबली में ग्राम के किनारे कूड़ा पड़ा हुआ पाया।तालाब में भी कूड़ा पड़ा हुआ पाया गया l जिला पंचायत राज अधिकारी व खंड विकास अधिकारी हापुड़ को निर्देश दिए गए कि आज ही ग्राम व तालाब की सफाई कराना सुनिश्चित करेंl अधिशासी अधिकारी सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया कि ग्राम सबली के निकट बहने वाले नाले की तत्काल सफाई कराना भी सुनिश्चित करें l
अब चखें जायकेदार Rolls और Momos का स्वाद: 9719036626




























