हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने मेरठ तिराहे से लेकर गढ़ रोड स्थित फ्लाईओवर तक बनाए गए डिवाइडर का निरीक्षण किया था जिसके बाद खराब गुणवत्ता के डिवाइडर को देख जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिकारियों को नोटिस जारी किया था. डिवाइडर की मरम्मत के लिए ठेकेदार को एक हफ्ते का समय दिया है यदि एक हफ्ते के अंदर डिवाइडर की मरम्मत नहीं की गई तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा. एक हफ्ते बाद डिवाइडर का फिर से निरीक्षण किया जाएगा.
बता दें कि गढ़ रोड पर स्थित डिवाइडर जगह-जगह से टूटता जा रहा है. गौशाला के पास स्थिति काफी खराब है. ऐसे में डिवाइडर का निर्माण करने वाले ठेकेदार की भूमिका शक के दायरे में हैं. ठेकेदार ने घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर डिवाइडर का निर्माण कराया जिसकी वजह से जगह-जगह से टूटता जा रहा है. ठेकेदार की अनदेखी की शिकायत कई बार की जा चुकी है जिसका जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया और नगर पालिका के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. यदि ठेकेदार ने एक हफ्ते के अंदर डिवाइडर की मरम्मत नहीं की तो उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा.
































