👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को चुनाव होगा। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने आदर्श आचार संहिता एवं विभिन्न निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए 9 उड़न दस्ते, तीन लोखा टीम, तीन सर्विलांस टीम, तीन वीडियो अवलोकन टीम को क्रियाशील कर दिया है। वहीं आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जिला मुख्यालय में स्थित कक्ष संख्या सी एक में बनाया गया कंट्रोल रूम भी क्रियाशील हो चुका है जहां तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने चुनाव से जुड़ी जानकारी के बारे में बताया। साथ ही लोगों से मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
जीपीएस ट्रैकर और सीसीटीवी लगवाने के लिए कॉल करें: 8979003261




























