
हापुड़, सीमन/ मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने बुधवार को अचानक धौलाना सीएचसी का औचक निरीक्षण किया जहां गंदगी देख उन्होंने नाराजगी ज़ाहिर की और साफ-सफाई, रंगाई पुताई करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों के बैठने की बेहतर व्यवस्था करने के लिए कहा। इसी के साथ खंड विकास अधिकारी कार्यालय का भी डीएम ने निरीक्षण किया।
डीएम अचानक के धौलाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर समेत दवाओं की उपलब्धता को देखा। उन्होंने एनवीएसयू कक्ष, जनरल वार्ड, लेबर रूम, इमरजेंसी वार्ड, ओटी कंपलेक्स, स्टॉक ड्यूटी रूम और कोल्ड चैन कक्षा का भी निरीक्षण किया और अस्पताल में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





























