गतवर्ष रोपित पौधों के जीवितता कम रहने से डीएम नाराज
हापुड़(सू0वि0)(ehapurnews.com): वृक्षारोपण अभियान 2024 के तहत प्रदेश सरकार के लक्ष्य 35 करोड़ वृक्षारोपण को पूर्ण करने के लिए जनपद के जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक गुरुवार को जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने कलेक्टर सभागार में बैठक की।
जिलाधिकारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद में कुल 11लाख 41 हजार 80 पौधों का रोपण किया जाना है जिसके तहत विभिन्न विभागों को उनका लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है जिसमे प्रमुख रूप से वन विभाग को 1 लाख, पंचायती राज विभाग 53000, आवास विकास 6000, लोक निर्माण विभाग 15000, जल शक्ति विभाग 15000, रेशम विभाग 23000, कृषि विभाग 104000, सहकारिता विभाग 2380, उद्योग विभाग 11000, उच्च शिक्षा 18000, स्वास्थ्य विभाग 11000, गृह विभाग 8400, पर्यावरण विभाग 50000, रेलवे विभाग 13000, तथा रक्षा विभाग को 6000 वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है सभी विभाग वृक्षारोपण से पूर्व की तैयारियां पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि अग्रिम मृदा कार्य जैसे गड्ढा खुदान एवं सुरक्षा व्यवस्था, सिंचाई हेतु बोरिंग व्यवस्था तथा स्थलवार वृक्षारोपण एक्शन प्लान अपने स्तर पर हर हालत में तैयार कर ले जिससे ससमय वृक्षारोपण पूर्ण किया जा सके।
जिलाधिकारी ने वर्ष 2023 में लगाए गए पौधों के जीवितता प्रतिशत कम होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होनें जिन विभागों द्वारा सीयम डैश बोर्ड पर सम्बंधित विभागों के पौध की जीवितता प्रतिशत 95 प्रतिशत से नीचे हैं उनके अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए सर्विस बुक में एंट्री दर्ज करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने द्वारा लगाए गए पौधों की 100% जीवितता रिपोर्ट 15 जनवरी तक हर हालत मे दर्ज कर दे। ऐसे पौधे जो मर गए हैं उन्हे रिप्लेस कर नये पौधों का रोपण किया जाए।
इसके अलावा भौतिक सत्यापन के लिए जिन अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है वह अपनी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत कर दें। जिला पर्यावरण समिति की बैठक के दौरान उन्होंने जनपद के वायु प्रदूषण की स्थिति, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, घर-घर कूड़ा एकत्रीकरण, कचरा निस्तारण तथा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट का समीक्षा की उन्होंने कहा कि पॉलीथिन उपयोग रोकने के लिए रोस्टर बनाकर अभियान चलाया जाए उन्होनें जिला गंगा समिति की भी बैठक की।
बैठक के दौरान अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार, जिला वन अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अर्थ संख्य अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



























