
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद के बाद गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया। वहीं हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंज्य सिंह सोमवार को गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर पहुंचे जहां उन्होंने इलाके का जायजा लिया और स्थिति के बारे में गहनता से जांच की। इस दौरान ग्रामीणों से पूछताछ भी की गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि दो दिन पूर्व रात्रि के समय कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसके बाद भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात किया गया और पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जिनमें से तीन को पुलिस ने पकड़ लिया है। मामले की गहनता से जांच करने और वर्तमान हालातों का जायजा लेने के लिए वह गांव पहुंचे। इसी के साथ उन्होंने सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।






























