
👁 0 views Views
धौलाना तहसील पर डीएम और एसपी ने सुनी शिकायतें
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जुलाई माह के तीसरे शनिवार को जनपद हापुड की तीनों तहसील हापुड, धौलाना व गढ़मुक्तेश्वर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
धौलाना तहसील में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनता की समस्या व शिकायतें सुनी एवं प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं वास्तविक शीघ्र निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।हापुड तहसील में अपर जिलाधीश संदीप कुमार व एसडीएम ईला प्रकाश ने शिकायतो को सुना और समाधान के निर्देश दिए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

































