डीएम और कप्तान ने किया यूपी-112 कंट्रोल रुम का निरीक्षण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रुपम व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर शुक्रवार को हापुड़ कोतवाली पहुंचे और हापुड़ कोतवाली परिसर में स्थापित यूपी-112 के कंट्रोल रुम का निरीक्षण किया और रेस्पोंश टाइम को जाना। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रुम में उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी भी प्रकार का विलम्ब न हो।


























