
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शादी-विवाह में ऊंची व तेज कम्पन वाली आवाज से बजने वाले डीजे से छात्र परेशान हैं। छात्रों ने आवाज पर नियंत्रण करने की मांग की हैं।
आजकल हाईस्कूल व इंटरमीडिएट छात्रों की परीक्षाएं चल रही हैं, तो दूसरी और शादी-विवाह के आयोजन हो रहे हैं। बारात में शामिल डीजे की आवाज ऊंची व कम्पन भरी होने से छात्र व नागरिक परेशान हैं। तेज कम्पन से दूर तक लोग परेशान हो उठते हैं। नागरिकों की मांग है कि डीजे की आवाज को नियंत्रित किया जाए।
























