सेवा भारती हापुड के केन्द्रों पर दिवाली मनाई गई
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): सेवा भारती के केंद्रो पर दीपावली महोत्सव मनाये गये। सेवा भारती द्वारा बाल्मीकि संस्कार केंद्र, तगासराय, दुर्गावती सिलाई केंद्र, चैन्नापुरी, राजधानी पब्लिक स्कूल पन्नापुरी मे संचालित सेवा केंद्रो पर दीपावली महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुए। केंद्र संचालिका तनु अग्रवाल, नीतू सैनी, प्रियंका के निर्देशन मे केन्द्र के बच्चो ने दीपवली बधाई कार्ड, फूलो के हार, डेकोरेशन के सामान बनाये। मातृमंडल सेवा भारती की जिलाध्यक्ष शशी गोयल, नगर अध्यक्ष नरेश मिश्रा, ब्रजेश कुमार गोयल, रुबी जैन ने दीपावली पर मिट्टी के दीपको को सरसो के तेल से प्रज्ज्वलित करने तथा चाइनीज उत्पादो का प्रयोग न करने का आग्रह किया।सुरेश चन्द जैन, घनश्याम कश्यप, ओमप्रकाश, प्रवीण अग्रवाल, सारिका जिंदल, अभय कुमार, मुकेश त्यागी, महक वर्मा आदि उपस्थित रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























