जैन मंदिर में 108 दीपक जलाकर मनाई दिवाली
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मे 108 दीपक प्रज्ज्वलित कर अयोध्या राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी मनाई गई।
सोमवार प्रातःकाल आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मे अभिषेक पूजन के बाद विशेष मासिक जैन मिलन समारोह आयोजित हुआ। जैन भक्तों ने आधा घन्टे णमोकार महामंत्र का सामूहिक जाप कर 108 दीपक प्रज्ज्वलित कर दीपकों से सतिया तथा ओउम बनाया, अयोध्या राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी मनाई, जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने जय श्रीराम के उदघोष करायें और कहा कि 500 वर्षो के बाद यह सुनहरा दिन हमे देखने को मिल रहा है आज दीवाली सम्पूर्ण देश मे बन रही है, जैन मिलन के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार ने कहा कि जैन मिलन के राष्ट्रीय संरक्षक सुरेश जैन ऋतुराज के निर्देशन पर सम्पूर्ण देश के जैन मन्दिरों मे प्रकाश कर दीवाली मनाई जा रही है, डाoरेखा जैन ने कहा कि आज के सुनहरे दिन के लिए सैकड़ो सपूतों ने बलिदान दिया है, जैन मिलन के कोषाध्यक्ष डाoअनिल जैन ने रामभक्ति कि भजन गाया, समारोह का संचालन जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन ने किया, जैन समाज के कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, जैन मिलन के महामंत्री सुशील जैन, विकास जैन, तुषार जैन, पारस जैन, रेणुका जैन, प्रभा जैन, अनिता जैन, आशा जैन, आम्रपाली जैन आदि उपस्थित रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























