
दिव्यांगजन को 30 मई को मिलेंगे उपकरण
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):हापुड जनपद के समस्त दिव्यांगजनों के लिए यह खास खबर है कि भारत सरकार सामजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, द्वारा कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को निःशुल्क ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, वैसाखी, कान की मशीन, छड़ी कैलीपर व अन्य आवश्यक उपकरण प्रदान किये जाते हैं। उक्त योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु जनपद हापुड़ के विकास खण्ड हापुड, मोदीनगर रोड, हापुड़ में दिनांक 30.05.2025 को दिव्यांगजनों को माननीय सांसद लोकसभा क्षेत्र मेरठ-हापुड़ के कर कमलों द्वारा निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
आवेदन करने हेतु आवश्यक अभिलेख1. दिव्यांगता प्रमाण-पत्र / यू०डी०आई०डी० कार्ड।2. आय प्रमाण-पत्र 22500/- प्रतिमाह से कम (राजस्व विभाग, मा० सांसद, मा० विधायक, महापौर, पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, अथवा ग्राम प्रधान आदि द्वारा जारी)3. निवास प्रमाण-पत्र।4. आधार कार्ड।5. पासपोर्ट साइज फोटो।6. मोबाइल नम्बर।
उक्त कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु उपरोक्त सभी प्रमाण पत्रों की मूलप्रति एवं एक-एक छायाप्रति के साथ जनपद हापुड़ के विकास खण्ड हापुड के सभागार में दिनांक 30.05.2025 को प्रातः 09:30 बजे से पंजीकरण कराते हुए सहायक उपकरण का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।
AC सर्विस, अंडरग्राउंड इंस्टॉलेशन के संपर्क करें गोयल इलेक्ट्रॉनिक से: 9758162424































