मण्डलायुक्त मेरठ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाई
हापुड, वि.(ehapurnews.com): मंडलायुक्त मेरठ मंडल सेल्वा कुमारी जे ने गढ़मुक्तेश्वर में गंगा किनारे कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले के उद्धाटन करने के बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा की एलईडी वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मंडल आयुक्त ने आरती स्थल पर दीप जलाकर गंगा मैया की आरती की।इस मौके पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर, विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर, जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, जिला अधिकारी प्रेरणा शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस, क्षेत्राधिकार, मेला अधिकारी, उप जिला अधिकारी धौलाना, अपर मुख्य अधिकारी आरती मिश्रा, बेसिक शिक्षा अधिकारी रीतू तोमर, जिला प्रोवेसन अधिकारी इला प्रकाश, तहसीलदार गढ़ सीमा सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
रेमंड चाहिए तो द रेमंड शॉप आईए: 9149331926 || #TheRaymondshophapur


































