हापुड, सूवि(ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर के भाजपा विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया व मंडलायुक्त मेरठ मंडल ने HPDA द्वारा गंगा मेला रोड पर पहली पुलिया से ज़िला पंचायत गेट तक निर्मित रोड का लोकार्पण किया ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ,CDO प्रेरणा सिंह, एचपीडीए वीसी डा. नितिन गौड़ के सहित प्राधिकरण के स्टाफ़ व बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थितथे।
उल्लेखनीय है कि मेला रोड पर नवोदय विद्यालय के सामने विगत काफी समय से सड़क क्षतिग्रस्त अवस्था मे थी और यह जल भराव के कारण आम जनता को आवागमन में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
प्राधिकरण ने अपनी अवस्थापना निधि से इस सड़क का सुदृर्दीकरण कराया है इस पर 1.8 करोड़ का व्यय हुआ है।
इस अवसर पर आयुक्त एवं DM ने प्राधिकरण की प्रशंसा की। विधायक ने भी इस मार्ग को ठीक करने के लिए अथक प्रयास किया।
विदित हो कि यह मार्ग गढ़ गंगा मेले का मुख्य मार्ग है।
आपके सपनों को हकीकत में बदलें, आपकी मदद करने के लिए हम तैयार हैं: 8800493430




























