
गंगा में डूब रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को गोताखोरों ने बचाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन लोग तेज बहाव के साथ बहन लगे। शोर सुनकर गोताखोर व नाविकों ने साहस का परिचय देते हुए तीनों को सकुशल बचा लिया और उन्हें ज़ेट्टी बैरिकेडिंग तक ले आए। इसके बाद तीनों ने गोताखोरों व नाविकों का आभार जताया।
बताया जा रहा है कि मामला मंगलवार का है जब एक ही परिवार के तीन लोग गंगा स्नान के लिए तीर्थ नगरी पहुंचे। बृजघाट किनारे गंगा स्नान के दौरान तीनों गहरे पानी में जाने के कारण तेज बहाव की वजह से डूबने लगे। तभी गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर तीनों को बचा लिया। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601


























