👁 0 views Views
- Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी में गंगा में डुबकी लगाने के दौरान महिला, बच्ची समेत सात लोग गंगा में डूब गए जिन्हें गोताखोरों समेत मल्लाहों ने रेस्क्यू कर बचाया। दरअसल सावन पूर्णिमा के उपलक्ष्य में विभिन्न जिलों और राज्यों के एक लाख से भी अधिक लोग ब्रजघाट गंगानगरी पहुंचे जहां डुबकी लगाने के दौरान मेरठ की शीला, प्रेमचंद, विनोद, गाजियाबाद के सरनजीत, उनकी भाभी पिंकी, अमरोहा का संदीप और पिंटू तेज बहाव के साथ गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगे। आसपास स्नान करने वालों का शोर सुनकर दीपचंद, मोहन, राधे, घनश्याम समेत कई मल्लाहों ने गंगा में छलांग लगा दी जिन्होंने अथक प्रयासों के बाद सभी को जीवित बचा लिया।
CCTV से रखें दुकान, घर, शोरुम पर नज़र, कॉल करें: 9012520053:




























