हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हरियाणा के गुरुग्राम में जनपद हापुड़ के बच्चों ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। धौलाना निवासी यश ने मैराथन में हिस्सा लेकर गोल्ड मेडल हासिल किया है जबकि कन्हैया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि तीन अप्रैल रविवार को गुड़गांव में एक दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमे जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव सपनावत निवासी चार बच्चों का चयन हुआ और उन्होंने दौड़ में हिस्सा लिया।
मुकाबले में पांच वर्षीय यश राणा ने 200 मीटर में गोल्ड मेडल जीता जीता। वहीं पांच वर्षीय कन्हैया ने 100 दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया है जिससे इन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। वहीं प्रतियोगिता में 9 वर्षीय काजल और आठ वर्षीय युगल राणा ने भी हिस्सा लिया जिन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया।




























