हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा के सनी निमेष ने दिल्ली में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। दिल्ली के शाह ऑडिटोरियम में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में 57 किलोग्राम भार में पिलखुवा के सनी ने पहला स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता अखिल भारतीय बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। सनी के पिलखुवा पहुंचने पर परिजनों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041

























