हापुड, सूवि(ehapurnews.com): विकास खण्ड हापुड़ के ग्राम रामपुर में जनपद हापुड़ के पहले खेल मैदान व ओपन जिम का उद्घाटन धौलाना के विधायक धौलाना धर्मेश तोमर मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, जिला विकास अधिकारी देवेन्द्र प्रताप व जिला पंचायत अधिकारी विरेन्द्र सिंह ने किया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा खण्ड विकास अधिकारी सतेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अन्जू चौधरी, ग्राम प्रधान बब्बल सिंह व ग्राम सचिव महेश कुमार के कार्यो की सराहना की गई। खेल मैदान में सभी मानक को पूर्ण करते हुये, 200 मी० का रनिंग ट्रेक, बालीवॉल कोर्ट, कबड्डी कोर्ट, लम्बी व ऊंची कूद, योगा स्थल व ओपन जिम की सभी सुविधा उपलब्ध है। मौके पर ग्रामवासी मौजूद रहे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























