हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़, 15 अक्टूबर, 2022। शहर के वरिष्ठ नागरिक लाला प्रहलाद राय ने शनिवार को दो क्षय रोगियों को गोद लेकर पुष्टाहार उपलब्ध कराया। गढ़ रोड पर सिथत हापुड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाला प्रहलाद राय ने कहा यह पुनीत कार्य है। अपनी पूरी मित्र मंडली से आग्रह करूंगा कि क्षय रोगियों को गोद लेकर पुण्य के भागीदार बनें। लाला राय शहर में तेल का कारोबार करते हैं। इस मौके पर स्वयं जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डा. राजेश सिंह ने छह क्षय रोगियों को और गोद लिया और उन्हें पुष्टाहार उपलब्ध कराया।
डीटीओ डा. सिंह ने क्षय रोगियों को संबोधित करते हुए कहा कि दवा नियमित रूप से खाते रहें। हर माह उन्हें पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाएगा, उसका भी सेवन जरूरी है। पुष्टाहार में उच्च प्रोटीन युक्त राशन शामिल रहता है। क्षय रोगियों को प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रोटीन की जरूरत होती है। इन रोगियों को निक्षय पोषण योजना के तहत हर माह पांच सौ रुपए उनके बैंक खाते में भी मिलते रहेंगे। जिला पीपीएम कोर्डिनेटर सुशील चौधरी और वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक हसमत अली ने क्षय रोगियों से आग्रह किया कि अपने सभी परिजनों और प्रायः संपर्क में रहने वालों को भी टीबी की जांच कराने के लिए प्रेरित करें। टीबी की जांच और उपचार पूरी तरह निशुल्क है। कार्यक्रम में टीबीएचवी राजकुमार का भी सहयोग रहा।
पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…
Read more
























