
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित हुई इसमें विशिष्ट अतिथि आशुतोष भल्ला भी शामिल रहे प्रोत्साहन समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने खिलाड़ी की समस्याएं सुनी और साथ ही उनका निस्तारण किया सरकार के द्वारा खिलाड़ियों के लिए क्या योजनाएं एवं सुविधाएं प्रदान कराई जा रही हैं इसके संदर्भ में
माह अक्टूबर में एक वर्कशाप आयोजित करने का निर्देश उप क्रीड़ा अधिकारी को दिया जिसमें जनपद के सभी स्तर के खिलाड़ी एवं सचिव प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही आशुतोष भल्ला के द्वारा स्टेट लेवल के एथलीट को उपकरण की सुविधा प्रदान करने का भी आश्वासन दिया एवं खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ,जिला,विद्यालय निरीक्षक, विभिन्न खेलों के सचिव एवं खिलाड़ी आदि मौजूद रहे।
































