हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के धनपुरा निवासी अतीक नागर पर आरोप है कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर मेरठ में मेडिकल थाना क्षेत्र की अजंता कॉलोनी में दसवीं की छात्रा से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया. छात्रा को ब्लैकमेल कर एक महीने तक पीड़िता का शोषण करते रहे. छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि धनपुरा का अतीक नागर और मेरठ के कठोर के सादुल्लापुर निवासी शिवम गुर्जर पर आरोप है कि उन्होंने अजंता कॉलोनी में किराए के मकान में दसवीं कक्षा की छात्रा को बुलाया जहां 28 अप्रैल को तमंचा लगाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. अतीक अभी पढ़ाई कर रहा है जबकि शुभम लैब टेक्नीशियन है. आरोपियों की दरिंदगी और भी बढ़ती गई और उन्होंने छात्रा का एक महीने तक शारीरिक शोषण किया. अत्याचारों से तंग आकर छात्रा ने अपने परिजनों को मामले से अवगत कराया जिसके बाद पुलिस ने मेडिकल थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509






























