👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव बहापुर ठेरा निवासी 52 वर्षीय धीरेंद्र पुत्र जगदीश सिंह की वैष्णो देवी मंदिर से वापस लौटते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
बता दें कि धीरेंद्र अपने तीनों बेटों के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए 27 अक्टूबर को गए थे। शनिवार को चारों ने माता के दर्शन किए। इसके पश्चात चारों वैष्णो देवी मंदिर से वापस लौट रहे थे तो अचानक धीरेंद्र को हार्ट अटैक आ गया और उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में धीरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद बेटे अपने पिता का पार्थिव शरीर लेकर गढ़ के लिए रवाना हो गए।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038





























