👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र निवासी मनीष कुमार ने ओलंपिक कैंप के लिए क्वालीफाई कर जनपद का नाम पूरे प्रदेश व देश में रोशन किया है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।
मनीष कुमार ने तीन मई को काठमांडू में हुई एक अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करते हुए ओलंपिक कैंप के लिए क्वालीफाई किया है जिसकी तैयारियां उन्होंने शुरू कर दी है। मनीष के पिता कंदोला निवासी ओमपाल सिंह ने बताया कि इस साल के अंत में कैंप का आयोजन किया जाएगा।
Admission Open Now for SA International School : 9625816920





























