हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सेहल निवासी विकास का मनाली में ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से निधन हो गया। विकास की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर है।

32 वर्षीय विकास कुमार पुत्र रामवीर निवासी गांव सेहल बहादुरगढ़, 10 साल पूर्व आइटीबीपी में सिपाही के पद पर तैनात हुए थे जिनका शुक्रवार को हिमाचल के मनाली में हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि 15 दिन पहले विकास कुमार छुट्टी पर आए थे जिनका सपना देश की सेवा करना था। सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और आइटीबीपी में भर्ती हुए। विकास के निधन से पत्नी मंजू, मां श्रीमती, पिता रामवीर का रो-रो कर बुरा हाल है। बता दें कि विकास की दो बेटी और एक बेटा है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950


























