👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र निवासी एक युवती ने कानपुर नगर में तैनात सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी सिपाही उसके साथ दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल कानपुर नगर में तैनात एक सिपाही पर बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का आरोप है कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। वह एक धर्मशाला में ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। महिला ने जब शादी करने के लिए कहा तो सिपाही ने इनकार कर दिया। शिकायत के आधार पर मामले की जांच चल रही है।
VIDEO: अब हापुड़ में बनवाएं नए डिजाइन की इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031

































