हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के खिलाड़ियों ने जम्मू कश्मीर में आयोजित सीनियर सब जूनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीत हासिल कर छह गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं। खिलाड़ियों को बधाई देने वालों का तांता लगा है जो गुरुवार को वापस लौट आए। इस अवसर पर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।

जानकारी के अनुसार 16 से 18 सितंबर तक प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू कश्मीर में किया गया जहां विशाल कुमार ने 66 किलोग्राम जूनियर वर्ग में 560 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया। धर्मवीर सिंह ने 74 किलोग्राम सीनियर वर्ग में 440 किलो वजन उठाकर पहला स्थान, गोविंदा गौतम ने 83 किलो जूनियर वर्ग में 640 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान, रितेश भारती ने 83 किलो में सब जूनियर में 650 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान, संदीप बंसल ने सीनियर वर्ग 767 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान तथा संदीप तोमर ने 120 केटेगरी सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया है। हापुड़ पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606



























