जिला पंचायत पर करोड़ों के घपले का आरोप, होगी जांच










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला पंचायत हापुड़ की अध्यक्ष रेखा नागर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। 11 जिला पंचायत सदस्यों ने रेखा नागर को करोड़ों के घपले के कटघरे में खड़ा कर दिया है जिन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी मेधा रूपम को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
जिला पंचायत सदस्यों का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है जहां फर्जी बिलों के माध्यम से विकास के लिए लगाई गई लाइटों की कीमत 10 गुना बढ़ाकर लिखी गई है जिस स्ट्रीट लाइट की कीमत 300 से 400 रुपए के बीच है उन लाइटों पर फर्जी कंपनी का टैग लगा कर 3500 तक के बिल बनाए गए हैं। ऐसे में सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया गया है।
भ्रष्टाचार के आरोप यही नहीं सिमटे… जिला पंचायत सदस्यों ने आरोप लगाया कि गांव में हजारों लाइट लगाई गई हैं जिनकी गुणवत्ता बेहद खराब है। चार से पांच हजार रुपए कीमत के आवास बोर्ड की कीमत 33,000 रुपए दर्शाई गई है। जिला पंचायत सदस्यों ने जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है और उन्होंने जिलाधिकारी मेधा रूपम को ज्ञापन भी सौंपा। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इस दौरान कुंवर पाल यादव, रुचि यादव, सुमित सिसोदिया, सिमरन चौधरी, अर्जुन जाटव, भावना वाल्मीकि, शिखा तोमर आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ेः- तो क्या गिर सकती है हापुड़ जिला पंचायत में भाजपा की सरकार?

तो क्या गिर सकती है हापुड़ जिला पंचायत में भाजपा की सरकार?

अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288








Related Posts

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

🔊 Listen to this धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडेहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं जुआरी/सट्टेबाजों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान…

Read more

वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

🔊 Listen to this वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभहापुड़,सीमन (ehapurnews.com): आर्य समाज मंदिर, हापुड़ में मंगलवार को वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ।…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

साइबर ठगी:एक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी

साइबर ठगी:एक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी

एक के बदले 80 देने वाला धरा गया

एक के बदले 80 देने वाला धरा गया

कब्रिस्तान में चल रहा था जुआ,पुलिस ने पकड़ा

कब्रिस्तान में चल रहा था जुआ,पुलिस ने पकड़ा

पशु चोर को पुलिस ने दबोचा

पशु चोर को पुलिस ने दबोचा
error: Content is protected !!