हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय नाबालिग के साथ 40 वर्षीय अधेड़ ने दुष्कर्म किया जो पहले ही शादीशुदा है. दुष्कर्म के चलते नाबालिग गर्भवती हो गई. न्याय पीठ बाल कल्याण समिति ने पीड़िता के गर्भपात की सहमति पर सीएमओ को गर्भ की जांच के संबंध में आदेशित किया था. चिकित्सकों के पैनल ने गर्म संबंधित जांच कर ली है. शरीर की कमजोरी और कम उम्र को वजह मानते हुए गर्भपात की संस्तुति कर दी गई है. हालांकि अंतिम निर्णय जिलाधिकारी लेंगी.
बता दें कि 16 वर्षीय नाबालिगा को उसके पिता ने 40 वर्षीय अधेड़ को सौंप दिया था जिसके बच्चे भी हैं. अधेड़ के चुंगल में फंस कर नाबालिग गर्भवती हो गई. नाबालिगा के गर्भपात पर अंतिम फैसला जिलाधिकारी लेंगी.
पार्टी हॉल बुक करने के लिए कॉल करें: 8979755041





























