जिलाधिकारी ने जाना अस्पताल में भर्ती छात्राओं का हाल










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में खाना खाने के बाद लगभग 11 छात्राओं की तबियत अचानक बिगड़ गई जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रुपम ने अस्पताल जाकर बीमार छात्राओं का हाल जाना। बता दें कि छात्रा साक्षी, मंजू, कनिष्का, दीपिका, सृष्टि, दिपांशी, खुशी, प्रीति, तनु, दीपा तथा तनिष्का की तबीयत पेट व सीने में दर्द तथा उल्टियों का वजह से बिगड़ गई।
विभागों की लापरवाही:
छात्रा साक्षी, मंजू, कनिष्का, दीपिका, सृष्टि, दिपांशी, खुशी, प्रीति, तनु, दीपा तथा तनिष्का की तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां स्वास्थ्य विभाग की भी पोल खुल गई। एक बेड पर तीन छात्रों को उपचार शुरु किया गया। इसका मतलब यह हुआ कि हापुड़ को आपातकाल से निपटने के लिए बैसाखी की जरुरत है। बताया जा रहा है कि जहरीले करेला खाने से छात्रों की तबीयत बिगड़ी है जिसकी सैंपलिंग के निर्देश फूड इंस्पेक्टर को दे दिए गए हैं। वहीं शिक्षकों की मानें तो तापमान अधिक होने की वजह से छात्राओं की तबीयत बिगड़ी। ऐसे में गर्मी से निजात दिलाने के लिए पहले से ही विशेष प्रबंध क्यों नहीं किए गए? साथ ही फूड इंस्पेक्टरों का निरीक्षण भी संदेह के घेरे में हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606







Related Posts

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन धर्म सभा (पंजी०), हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर 11.03.2026 से 14.03.2026 तक सभा भवन में सांय 5 बजे से 8 बजे तक…

Read more

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

🔊 Listen to this हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकातहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के विधायक विजयपाल आढती व भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने सोमवार को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना

जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना

क्रिकेट में हुए विवाद में चार पकड़े

क्रिकेट में हुए विवाद में चार पकड़े
error: Content is protected !!