
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आईजीआरएस में जनपद हापुड़ के पिछड़ने पर जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडेय ने नाराजगी ज़ाहिर की है। आपको बता दे कि जनपद हापुड़ के कुछ अधिकारी आइजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों का फर्जी निस्तारण कर रहे हैं। इसके कारण जनपद की रैंकिंग लगातार गिर रही है। प्रदेश में हापुड़ की रैंकिंग गिरकर 58 पर पहुंच गई है। इस पर शासन ने भी नाराजगी जाहिर की है।जिलाधिकारी ने गुरुवार को जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों पर नाराजगी जताई।
डीएम ने कहा कि आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। कुछ अधिकारी मौके पर जाए बिना ही शिकायत का फर्जी निस्तारण कर रहे हैं। असंतुष शिकायतकर्ता पोर्टल पर दोबारा शिकायत कर रहे हैं। इसके कारण जनपद की रैंकिंग प्रभावित हो रही है। दिसंबर की समीक्षा में हापुड़ की रैंकिंग 32वें स्थान पर थी जबकि जनवरी की रेंकिंग में गिरकर 58 पर पहुंच गई। इस पर जिलाधिकारी ने नाराज़गी ज़ाहिर की है।

























