👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी विधानसभा चुनाव के चलते जिला प्रशासन हापुड़ ने कमर कस ली है और इसी क्रम में हापुड़ डीएम अनुज सिंह व हापुड़ एसपी दीपक भूकर ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। जिलाधिकारी अनुज सिंह और पुलिस अधीक्ष दीपक भूकर ने पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा, खेड़ा, बझेड़ा खुर्द समेत कई पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से बात कर पूर्व में चुनाव के दौरान होने वाली घटनाओं की जानकारी भी ली। डीएम और एसपी ने पोलिंग बूथों के कमरे, शौचालय, हैंडपंप, पोलिंग पार्टियों के रुकने के लिए कमरे का निरीक्षण किया।



























