हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कहा कि सभी निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा व किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी अपने- अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
12वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कलैक्ट्रेट सभागार में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, सामुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मतदाधिकार का प्रयोग प्राथमिकता पर करेगें, शपथ को सभी अधिकारी कर्मचारियों ने दोहराया। इसी क्रम में मतदाता दिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह द्वारा भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई गई। शपथ कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।




























