हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज के मैदान में 30 नवंबर को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है जहां छात्रों द्वारा बनाए गए 100 से अधिक मॉडल की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। तकनीकी मूल्यांकन समिति द्वारा 15 श्रेष्ठ मॉडल चुने जाएंगे। साथ ही बाल वैज्ञानिक को सम्मानित भी किया जाएगा।
एसएसवी इंटर कॉलेज में होने जा रही विज्ञान आधारित प्रतियोगिता में जिले भर के 100 से अधिक आकर्षक विज्ञान आधारित मॉडल प्रदर्शनी में लगाए जाएंगे। कक्षा नौवीं से लेकर 12वीं तक के छात्र इसमें हिस्सा लेंगे। छात्रों की दक्षता को परखने के लिए मैकेनिकल, आईटी, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर, कृषि के विषय विशेषज्ञों की तकनीकी मूल्यांकन समिति गठित कर दी गई है। डीआईओएस पीके उपाध्याय ने बताया कि गठित समिति प्रदर्शनी में शामिल मॉडलों में 15 सर्वश्रेष्ठ मॉडल का चयन करेगी जिन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह के साथ-साथ नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।
VIDEO: रेमंड फैशन स्टोर पर 10% की विशेष छूट: 8791513811





























