👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ गेहूं खरीद लक्ष्य में पिछड़ता जा रहा है. शासन ने जनपद हापुड़ को 36 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य दिया है लेकिन अभी तक जिले भर के 648 किसानों से महज 811 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा सकता है. दो माह में लक्ष्य का सवा दो प्रतिशत गेंहू ही खरीदा जा सका है.
लक्ष्य को हासिल करने के लिए गेहूं खरीद के लिए जिले में 29 क्रय केंद्र खोले गए लेकिन पिछले 15 दिनों में क्रय केंद्र पर गेहूं का एक भी दाना नहीं पहुंचा. अनबरपुर और डहाना केंद्र सबसे पीछे हैं. बता दें कि जिलाधिकारी ने लक्ष्य से पिछड़ने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों के वेतन जारी करने पर भी रोक लगा रखी है.
घर बैठे कराएं MAKEUP, DISCOUNT के साथ : 8218124225





























