जनपद हापुड़ को मिले नौ गोल्ड मेडल










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के खिलाड़ियों ने दम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन कर नौ गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। युवा कल्याण विभाग मेरठ द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर नौ गोल्ड मेडल हासिल किए।
मेरठ में आयोजित इस मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें अर्चना नायक ने बालिका वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया, 800 मीटर की दौड़ में रीना शर्मा ने तीसरा, 15 सौ मीटर दौड़ में स्वाति ने तीसरा और तीन हजार मीटर दौड़ में उन्नति सैनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं लंबी कूद प्रतियोगिता में यशी चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी। गोला फेंक, भाला फेंक में तुलसी तोमर ने पहला स्थान हासिल कर सभी को चौंका दिया। चक्का फेंक में तुलसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि जनपद हापुड़ की वॉलीबॉल की टीम ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई।
बता दें कि बालक वर्ग में भारोत्तोलन 62 किलोग्राम में दीपांशु ने पहला, 69 किलोग्राम में यश ने पहला, 77 किलोग्राम में वीरेंद्र ने पहला, 100 मीटर दौड़ में सागर ने दूसरा, 200 मीटर दौड़ में सागर ने पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में दीपक चौहान ने दूसरा, 800 मीटर दौड़ में दीपक राणा ने दूसरा, 3000 मीटर दौड़ में दिनेश ने तीसरा स्थान हासिल किया।
ऊंची कूद में अभिषेक ने बाजी मारी और पहला स्थान हासिल किया। भाला फेंक में सौरभ ने पहला, वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जनपद हापुड़ की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। 54 किलोग्राम भार की कुश्ती में आमिर ने पहला स्थान अपने नाम किया। कुल मिलाकर सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया और 9 खिलाड़ियों को प्रथम आने पर गोल्ड मेडल दिया गया। बता दें कि 10 दिसंबर को आगरा में होने वाली जोन स्तरीय प्रतियोगिता में भी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!