हापुड़, सू0वि0(ehapurnews.com): जिलाधिकारी अनुज सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा विकास से संबंधित किए जा रहे शासन के नवीन प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में उत्कर्ष कार्य करने हेतु जनपद हापुड़ को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह ने बताया कि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, पशुधन विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, खाद्य एवं रसद इत्यादि को विकास कार्यों को समय से पूर्ण करने हेतु ए ग्रेड प्राप्त हुआ है जिसके फलस्वरूप जनपद हापुड़ के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विगत दिवस हुई बैठक में मंडलायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को बधाई भी दी गई और कहा कि आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई करते हुए उत्कर्ष कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे जिससे कि आगामी माह में भी जनपद हापुड़ को विकास कार्यों की गति में प्रथम स्थान प्राप्त होता रहे।





























