जनपद को मिले वाटर बाउजर व फोम टेंडर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): केंद्रीय मंत्री जनरल डा.वी के सिंह ने सोमवार को जनपद हापुड़ के यूपीएसआईडीए इंडस्ट्रीयल एरिया धौलाना में अग्निशमन वाहनों, एक वाटर बाउजर ( क्षमता 12 हजार लीटर), एक फोम टेंडर (5 हजार लीटर) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री की सांसद निधि से करीब एक करोड़ रुपए खर्च हुआ है, बाउजर व फोम टेंडर से आग से होने वाले नुकसान को बचाया जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को गिनाया और कहा कि इन योजनाओं से समाज के हर वर्ग का पात्र व्यक्ति लाभान्वित हुआ है। उन्होंने अग्मिशमन वाहनों (वाटर बाउजर) की जनपद को जरुरत बताते हुए कहा कि इससे हादसों पर काबू पाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर आयोजित समारोह में जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, जिलाध्यक्ष उमेश राणा आदि उपस्थित थे। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री का जनपद में प्रवेश पर भाजपाइयों ने स्वागत किया।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






























