हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुरा खिचरा में एक बार फिर पुलिस ने डुगडुगी बजा कर दो को जिलाबदर किया है। जिलाधिकारी जनपद हापुड़ ने आदेश दिनांक 2.8.2023 के द्वारा अभियुक्त फुरकान पुत्र हसमत व अभियुक्त गुलहसन पुत्र फजरअली निवासीगण ग्राम शेखपुरा खिचड़ा थाना धौलाना जनपद हापुड़ एवं अपने आदेश दिनांक 16.8.23 के द्वारा अभियुक्त अब्दुल रहमान उर्फ गुड्डू पुत्र यासीन निवासी मोहल्ला गोला कॉलोनी ग्राम शेखपुर खिचरा थाना धौलाना जनपद हापुड़ को छह माह के लिए जनपद हापुड़ की सीमा से जिला बदर किया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार की शाम को जिला बदर किए गए। नोटिस की तामील कराया गया एवं मुनादी कर मोहल्लेवासी, ग्रामवासियों को सूचित किया गया कि उपरोक्त अभियुक्तगण आगामी छह माह तक जनपद हापुड़ की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे यदि प्रवेश किया अथवा जनपद हापुड़ की सीमा में पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर



























