👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):जनपद हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ पुलिस ने जिला बदर होने के उपरान्त भी न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए जिला बदर की अवधि में जनपद की सीमा के अन्दर पाये जाने पर एक जिला बदर अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।आरोपी गांव पलवाड़ा का आकाश है।





























