👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से हापुड़ पुलिस लगातार जिला बदर की कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में हापुड़ पुलिस ने गुरुवार की देर रात 24 शातिर अपराधियों को जिला बदर किया और स्थानीय लोगों को जिला बदर की जानकारी दी। अभी तक इस वर्ष 36 शातिर बदमाशों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जा चुकी है।
जिला बदर की कार्रवाई के क्रम में 20 अपराधियों को छह-छह महीने के लिए जबकि चार शातिर बदमाशों को तीन-तीन महीने के लिए जिला बदर किया गया है। जिला बदर के दौरान यदि कोई भी बदमाश जिले की सीमा में नजर आया तो उसके खिलाफ पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।
AMERICAN EDUGLOBAL SCHOOL ADMISSIONS OPEN 2023-2024 CALL NOW :- 828282 7731





























