👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली तथा कपूरपुर थाना पुलिस ने चार शातिर अपराधियों को जिला बदर किया है जिनके निष्कासन की कार्रवाई की गई है। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने तीन तथा कपूरपुर पुलिस ने एक के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर की है। जनपद में इस वर्ष अब तक 249 अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जा चुकी है। बुधवार को हापुड़ पुलिस ने वसीम उर्फ खली, नदीम तथा सलीम उर्फ शान पुत्रगण हाजी रफीक निवासीगण मोहल्ला करीमपुरा हापुड़ तथा कपूरपुर पुलिस ने मोहम्मद राशिद उर्फ छोटे पुत्र इस्लाम निवासी बझैड़ा कला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है।




























