हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पूर्व सैनिकों द्वारा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के सहयोग से नगर पालिका स्थित शहीद स्तंभ पर 1971 भारत-पाक युद्ध की 50 वी वर्षगांठ को विजय दिवस के रूप में मनाते हुए युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित कर व मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। विजय दिवस की स्वर्णिम वर्षगांठ पर जिलाधिकारी अनुज सिंह ने अपने संदेश में कहा विजय दिवस की स्वर्णिम वर्षगांठ पर हमारी सेनाओं के शौर्य और शहीदों के बलिदान को शत-शत नमन करता हूं एवं 1971 के युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले हापुड़ के वीर सपूत मेजर महेंद्र सिंह गहलोत ग्राम सपनावत, लेफ्टिनेंट भरत सिंह कसाना, सिपाही राजवीर सिंह गांव सिखेड़ा, गनर महेंद्र सिंह गांव मतनावली, राइफलमैन मोहन पाल गांव फतेहपुर, हवलदार आशीक अली गांव लुखराड़ा, सिपाही रामफल गांव अयादनगर व सैपर श्यामलाल शर्मा को अपनी व समस्त हापुड़ जनपद वासियों की तरफ से श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा अपने संदेश में राष्ट्र सेवा में समर्पित वीर भारतीय सैनिकों को नमन करते हुए इस गौरवमयी विजय दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही पूर्व सैनिकों एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शहीदों की याद में वृक्षारोपण किया गया। सीडीओ उदय सिंह एवं अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शाडिल्यायन ने भी समस्त हापुड़ जनपद वासियों को स्वर्णिम विजय दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विवेक सिंह, जिला अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघ कैप्टन राजेश चौधरी, पूर्व वायुसेना अधिकारी मनवीर सिंह, आदिल, रतनपाल, शाहिद, रामवीर सिंह, इंतजार अली, अजय सिंह, इंद्रपाल सिंह, गोपीचंद, विजेंद्र सिंह, शिवकुमार, देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811




























